जया किशोरी जी सम्पूर्ण जीवन परिचय :-

[ jaya kishori full biography in hindi ] 

      दोस्तो आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम सब अपनी सुखसुविधा को पूरा करने के लिये दिनरात मेहनत करते है. काफी हद-तक हम सफल भी हो जाते है. हमारी दैनिक जरुरते एक एक करके जेसे-जेसे पूरी होती जाती है. हमारी जरुरते ओर बड़ती ओर बड़ी होती जाती है।

हम सब सांसारिक मोह-माया में इतने विलीन हो गये है, आज हमें धन के अलावा जीवन असंभव लगता है. येसे में हम हमारे तन को तो शांत कर लेते है, मगर हमारे मन को जो शांति सुकून चाहिए वो नहीं मिल पाता हैं। इसलिए लोगो के स्वभाव में त्वरित बदलाव और चिड़चिड़ापन देखने को मिलता है. शांति के लिए भगवान का ध्यान सबसे सरल उपाय है। 

  आज हमारे जेसे लाखो लोगो को भगवान के मार्ग पर लेकर जाने वाली"jaya Kishori Ji"  आज हम सबके लिये एक प्रेरणा बनगई है! आजकल इनकी आयु के लोग मोबाइल whatsapp, Facebook घूमने आदि चीजों के शौकीन होते है। 

कोन है साध्वी जया किशोरी जिनके पति ओर परिवार के बारे में google पर खूब सर्च किया जाता है. :- 

   Jaya Kishori Ji एक प्रसिद्ध हिन्दू कथाकार, संगीतकार ओर नृत्य कलाकार है. जया किशोरी जी कि लोकप्रियता भारत में ही नहीं परंतु विदेशो में भी इनके भक्तों की गणना लाखो में है!

जया किशोरी जी अपने मधुर स्वर से भक्तों को झुमने पर मजबुर कर देती है. इसीलिए jaya kishori ji का जहा कथावाचन होता है, वहा लोगो को बैठने तक की जगह नहीं मिलती है. उन्हें लोग "Kishori Ji" ओर "आभूनिक युग की मीरा" केहकार भी बुलाते है।   

जया किशोरी का जीवन [ jaya kishori ji Biography in hindi ] :-

   जया शर्मा का जन्म १३ जुलाई १९९५ कोकोलकाता (पश्चिम बंगाल) में हुआ, उनके पिता का नाम शिव शंकर शर्मा (राधे श्याम हरितपाल) ओर माता का नाम सोनिया शर्मा हैं. जया किशोरी जी की एक छोटी बेहन है जिसका नाम चेतना शर्मा हे। 

जया किशोरी जी का जन्म गौड़ ब्रह्माण्ड परिवार में हुआ है, साथ ही इनके जन्म उपरांत बताया गया. उनका जन्म चन्द्रवंश में हुआ है जो बहोत किस्मत वालो को मिलता है। 

जया किशोरी जी की स्कूली पढ़ाई कोलकाता में उनके घर के पास ही महादेवी बिड़ला वर्ल्ड एकेडमी ओर उसके बाद किशोरी जी ने अपनी B.Com की पढ़ाई पूरी की।

किशोरी जी मन से जितना सुंदर है, उनकी छवि भी उतनी ही सुन्दर है. लोग उन्हें देवी कहकर पुकारते है, लेकिन किशोरी जी ने कथा के दौरान कहा कि ओ किसी देवी का रूप नहीं बल्कि एक साधारण लड़की है। किशोरी जी साधा शाकाहारी भोजन खाना पसंद करती है. ओर उन्हें साधारण कपड़े पहनना ओर जीवन जीना पसंद है। 

जया किशोरी जी का भगवान के प्रति भक्ति ओर स्नेह की वजह से किशोरी जी आज उस कामयाबी के शिखर तक पोहची है, जहातक पोहचना उनके उम्र के युवावर्ग के लिए एक चुनौती है।

किशोरी जी के घर शुरू से भक्ति का माहौल देखकर जया बड़ी हुई, ओर उनका रुझान भगवान श्री कृष्ण की तरफ हुआ. किशोरी जी का मन बचपन से ही भक्ति में लग गया उनके घर रोज हनुमान जी का सुंदरकांड पढ़ा जाता था। 

किशोरी जी धीरे-धीरे कीर्तन ओर भजन गाने लगी, ओर जागरण कर भजन गीत गाना भी शुरू कर दिया. जिसके चलते भारत के अलग अलग राज्य में भगवान कि महिमा फैला रही हैं. भक्ति ओर अध्यात्म के मार्ग पर चलकर किशोरी जी ने लोगो को अध्यात्म का मार्ग दिखाया है. किशोरी जी की हर कथा में उनके पिताजी उनके साथ मौजूद रहते हे। 

जया किशोरी जी का कृष्ण भक्ति की तरफ झुकाव :- 

  7 वर्ष की उमर से किशोरी जी भागवन कृष्ण जन्माष्टमी पर विशेष पूजा करती ओर भगवान कृष्ण जी को अपना भाई, बन्धु, मित्र मानती थी! 

जया किशोरी जी ने "भागवत गीता, नानी बाई रो मायरो, रामायण" जेसे अध्ययनों का कथा वाचन किया है। किशोरी जी ने 9 वर्ष की आयु में "संस्कृत में लिंगाष्टकम्, शिव तांडव स्तोत्रम, मधुराष्टकम्, श्रीरुद्रष्टकम, शिव पंचाक्षर स्तोत्र, दारिद्र्य दहन, रामाष्टकम् शिव स्तोत्र, शिक चालीसा" आदि कई स्तोत्र अपनी मधुर वानी से गाकर भक्तों को सुनाए है। किशोरी जी ने मात्र 10 साल की आयु में अमोघफलदायी सम्पूर्ण सुन्दरकाण्ड गाकर लोगो को चकित कर दिया! 

जया किशोरी जी खाटूश्याम जी की बहुत बड़ी भक्त है. जब फागुन मास में खाटू श्याम की नगरी में बहुत बड़ा त्योहार मनाया जाता है। वह हर साल अपने पूरे परिवार के साथ राजस्थान जरूर जाती ओर पंचायती धर्मशाला में खाटू श्याम जी के लिए भंडारा शुरू कर देती. ओर भजनसंध्या का आयोजन करती ओर भजन गीत गाकर भक्तिमय माहौल बनाती।

  
जय शर्मा केसे बनी "जया किशोरी" :-

    जया किशोरी ने शुरवाती दीक्षा पं. पूज्य गोविंदराम मिश्र से ली वह उनको राधा कहकर पुकारते थे. जया किशोरी का कृष्ण के प्रति प्रेम देखकर उन्हें "किशोरी नाम" दिया ओर आज सम्पूर्ण भारत में जया किशोरी नाम से प्रसिद्ध है।
  

जया किशोरी जी ने प्रेम को लेकर बहुत ही बड़ी बात कही है :- 

   जया किशोरी ने प्रेम को लेकर बहुत ही बड़ी बात कही कि आज कल लोगो को बहोत जल्दी प्रेम हो जाता है. आज कल लोगो को जरूरत देख कर प्रेम होता है. जब हमें किसी की जरूरत होती है तब हम उनसे प्रेम के दो मीठे शब्द बोल लेते है। 

किशोरी जी ने कहा प्रेम करने में समय लगता है, लेकिन भगवान से प्रेम करने में समय नहीं लगता, "जब से श्याम की प्रीत लगी तबसे हम बावरी हो गए है, उसी समय प्रेम कि डोर बांदली हैं, जबसे मोहन से प्यार हुआ है उसी समय मैने दुनिया से नाता तोड़ दिया है." 

जया किशोरी जी दान पुण्य [Jaya kishori ji Charity ] :- 

   जया किशोरी जी बहुत संस्थाओं से जुड़ी हुई है. ओर जरूरतमंद लोगो की सहायता करती हे। किशोरी जी की कथासे जो दान आता है, किशोरी जी उसे उदयपुर स्थित नारायण सेवा ट्रस्ट में दे देती है. नारायण सेवा ट्रस्ट अनाथ युवतियों की शादी, गरीब बच्चे की स्कूल और खाने पीने का ध्यान रखता है.     

नारायण सेवा ट्रस्ट की एक गोशाला हैं, वहा गौमाताओं का रखरखाव होता है. नारायण सेवा ट्रस्ट का एक अस्पताल भी है. वहा गरीब दिव्यांग बच्चो का मुफ्त इलाज होता है. 

जयाा किशोरी जी ने विवाह को लेकर क्या कहा [ jaya kishori ji marriage & Family History] :- 

    जया किशोरी जी की आयु 25 साल है. ( 2020 मुताबिक ) फिर भी किशोरी जी खूबसूरती के मामले बॉलीवुड कि सभी एक्ट्रेसेस को पछाड़ती है, जया किशोरी जी से किसी ने उनकी शादी की अफवाह सुनकर सवाल पूछा था.

तभी जया किशोरी जी ने कहा कि में कोई साध्वी नहीं बल्कि एक सामान्य युवती हूं. ओर सामान्य जीवन जीना पसंद करती हूं. ओर में सामान्य युवतियों की तरह शादी भी करूंगी ओर बच्चे भी पैदा करूंगी पर उसमें अभी थोड़ी देर लगेगी मैने अभी कथा करना छोड़ा तो मेरी पूरी टीम को समस्या हो सकती है।

जया किशोरी जी यूथ आइकॉन 2019 :-

   जया किशोरी जी को कई सारे अवॉर्ड्स मिल चुके है. कई बड़े मंचो पर उनका सत्कार कर उनको सम्मानित भी किया गया है। फेम इंडिया एशिया पोस्ट सर्वे 2019 के अनुसार यूथ आइकॉन का अवार्ड भी जया किशोरी जी ने हासिल किया है। युवा सर्वे रिपोर्ट के माध्यम से 18320 प्रबुद्ध लोगो की सहमति से किशोरी जी को अध्यात्म के क्षेत्र में 2019 का यूथ आइकन माना गया। 

फेम इंडिया मैगजीन में 300 भी अधिक लोगो को शामिल किया गया था। उसमे उनको दस से अधिक मापदंडों पर परखा गया. चयन के अनुसार किशोरी जी को "अध्यात्म" कि श्रेणी में प्रथम स्थान दिया गया ओर किशोरी जी को यूथ आइकन 2019 चुना गया। 

जया किशोरी जी पुरस्कार सम्मान [ jaya kishori Award winning ] :-

   किशोरी जी को (आर एस एस प्रमुख) डॉ मोहन भागवत द्वारा सम्मानित किया गया है। किशोरी जी भागवत आचार्य पंडित विनोद कुमार जी की सलाह और स्वर्गीय परम पूज्य श्री रामसुखदास जी का अनुसरण करते है। 

इंटरनेशनल अवॉर्ड सेरेमनी [ दिव्यांग टेलेंट शो ] 2019 :-

   हुडा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में किशोरी जी को जींद रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस समारोह में दिव्यांग बच्चो ने सहभाग लिया उन बच्चो ने नृत्य कार्यक्रम दिखाया.

जिन बच्चो में कुछ ना कुछ शारीरिक कमिया थी ओर उसी के साथ जी रहे थे. उन्होंने साबित कर दिखाया कि दृढ़निश्चय हो तो कुछ भी असंभव नहीं है।

किशोरी जी ने कहा अपना जीवन साथी केसे चुने :- 

    जया किशोरी जी ने कहा के आज के समय में व्यक्ति शादी का निर्णय जल्दबाजी में ले लेता है. पर ज्यादा दिनों तक नहीं निभा पता हैं. इसके कई कारण हो सकते है, पर इसमें मुख्य कारण सामने आता है, आपका एक दूसरे को पूरी तरह नहीं समझ पाना इसलिए शादी का निर्णय दिल से ही नहीं बल्कि दिमाग से सोच समझकर लेना चाहिए। 

किशोरी जी ने कहा कि शादी कुछ दिन का मिलन नहीं है, पूरी जिंदगी एक साथ गुजारनी पड़ती है. अच्छा हो या बुरा हर रूप से एक दूसरे को पसंद करना पड़ता है! 

जया किशोरी जी के भजन [ jaya kishori bhajan Hindi ] :- 


मीठे रस से भरीयो री राधा रानी लागे……..
अचूतम केशवाम कृष्ण दामोदरम……..
गाड़ी में बिठा लेरे बाबा……..
छाप तिलक सब दिन्ही रे मोसे नैना मिलाई के…
मेरी लगी श्याम संग प्रीत ये दुनिया क्या जाने….
काली कमला वाला……..
हरे कृष्ण हरे कृष्ण हरे रामा हरे हरे……..
मां बाप को मत भूलना……..
मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है……..
राधे तेरे चरणों की धूल मिल जाये……..
जगत के रंग क्या देखू……..
हम तुम्हारे है प्रभु जी……..
कृष्ण गोविन्द गोपाल नंदलाला……..
एक नज़र कृपा कि करदो……..
हरे का तू हे  सहारा सांवरे……..
सबसे ऊंची प्रेम सगाई……..
आज हरी आए विधुर घर……..
एक दिन ओ भोले भंडारी……..
लिंगाष्टकम मृत्युंजय जाप……..
ब्रह्म मुरारी सुराचिर्ता लिंगम निर्मल भाषित……