"महानता कभी न गिरने में नहीं,
बल्कि हर बार गिरकर उठ जाने में है"
"किसी ने कहा अच्छे कर्म करो तो स्वर्ग मिलेगा,
मै कहती हूँ माँ बाप की सेवा करो
धरती पे ही स्वर्ग मिलेगा"
***********
"जीतने वाला ही नहीं बल्कि कहां पर हारना है,
ये जानने वाला भी महान होता है"
***********
"अनुभव एक कठोर शिक्षक है
क्योंकि वो परीक्षा पहले लेता है
और पाठ बाद में सिखाता है"
***********
"मुसीबतों से भागना, नयी मुसीबतों
को निमंत्रण देने के समान है"
"छोटी सी ज़िंदगी है, हर बात में ख़ुश रहो,
कल किसने देखा है बस अपने
आज में ख़ुश रहो"
"ऐसी कोई मंजिल नहीं है,
जहाँ पहुँचने का कोई रास्ता न हो"
***********
"जब तक आप अपनी समस्याओं एंव
कठिनाइयों की वजह दूसरों को मानते है,
तब तक आप अपनी समस्याओं एंव
कठिनाइयों को मिटा नहीं सकते"
"परिस्थितियां कभी समस्या नहीं बनती,
समस्या इस लिए बनती है,
क्योंकि हमें उन परिस्थितियों से लड़ना
नहीं आता"
"सबसे बड़ा उपहार जो आप दूसरों
को दे सकते हैं वह बिना शर्त प्यार
और स्वीकृति का उपहार है, विश्वास
में वह शक्ति है जिससे उजड़ी हुई
दुनिया में प्रकाश लाया जा सकता है"
"आपका समय सीमित है, इसीलिए इसे
किसी और की ज़िन्दगी जी कर व्यर्थ मत करो"
"सपने वो नहीं है जो हम नींद में देखते है,
सपने वो है जो हमें सोने नहीं लेने देते"
***********
"समय दिखाई नहीं देता,
पर बहुत कुछ दिखा देता है"
***********
"जो बदलता है वो आगे बढ़ता है"
***********
"राधा ने श्री कृष्णा से पूछा प्यार का
असली मतलब क्या होता है,
श्री कृष्णा ने हंस कर कहा जहाँ मतलब
होता है वहां प्यार ही कहाँ होता है"
"आप समय की क़द्र करे,
समय आपकी क़द्र करेगा"
"बीच रास्ते से लौटने का कोई फायदा नहीं क्योंकि लौटने पर आपको उतनी ही दूरी तय करनी पड़ेगी जितनी दूरी तय करने पर आप लक्ष्य तक पहुँच सकते है"
"ये क्या सोचेंगे? वो क्या सोचेंगे? दुनिया क्या सोचेगी? इससे ऊपर उठकर कुछ सोच,
जिन्दगीं सुकून का दूसरा नाम हो जाएगी"
"काल करे सो आज कर, आज करे सो अब
सबकी आयु निश्चित है"
"मनुष्य तब तक नए महासागरों की
खोज नहीं कर सकता,
जब तक कि उसे अपना किनारा छोड़
ने की हिम्मत न हो"
"सफलता हमारा परिचय दुनिया को करवाती है, और असफलता हमें दुनिया का
परिचय करवाती है"
"ख्वाहिश भले छोटी सी हो लेकिन उसे पूरा करने के लिए दिल में सच्चाई और इरादे में मज़बूती होनी चाहिए"
"जीवन अपने आप को खोजने के
बारे में नहीं है,
जीवन अपने आप को बनाने के बारे में है"
"ना किसी से ईर्ष्या, ना किसी से कोई होड़..
मेरी अपनी हैं मंजिलें मेरी अपनी दौड़"
"हम बाकी सभी रिश्तों के साथ पैदा होते हैं
पर दोस्ती ही एक मात्र रिश्ता है जिसे
हम खुद बनाते हैं"
"घड़ी को देखो मत, बल्कि वो करो जो घड़ी करती है, बस चलते रहो"
"दुसरो की मदद करते हुए यदि दिल में ख़ुशी हो,
तो वही सेवा है बाकी सब दिखावा है"
"जिंदगी आसान नहीं होती, इसे आसान बनाना पड़ता है, कुछ अंदाज से कुछ नजर अंदाज से"
"आपका समय कीमती है…इसे अच्छे
कार्यो में इस्तेमाल कीजिये"
"खुश रहना सबसे बड़ी दवा है,
खुश रहिए और आगे बढ़ते रहिए"
"अच्छे लोगों की सबसे बड़ी खूबी यह होती है,
कि उन्हें याद रखना नहीं पड़ता, वो याद रह जाते है"
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏


0 Comments
Please Do not Enter Any Spam Link in The Comment Box